एटा। जानलेवा हमला करने, घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर कुल 28 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।


मामला बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सौनसा का है। एक जून 2018 को आरोपियों ने पुराने मुकदमे को खत्म करने का दबाव बनाते हुए वादी को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में 15 जून 2018 को पुलिस को तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने छविराम, सीताराम और क्षेत्रपाल उर्फ खेतपाल निवासी गांव सौनसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने विवेचना पूरी कर तीन जनवरी 2020 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले की प्राथमिकता से सुनवाई कराई गई। इसके बाद 21 नवंबर को एडीजे प्रथम की अदालत ने तीनों दोषियों को पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 28 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।



Source link