Pots of colourful flowers will adorn the city's road dividers.

मेडिकल कॉलेज में संविधान दिवस पर शपथ दिलाते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह। स्रोत मेडिकल कॉलेज

एटा। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर पहल की जा रही है। इसके तहत नगर पालिका जीटी रोड के डिवाइडर पर 200 से अधिक गमले लगाएगी। इन गमलों में रंग-बिरंगे फूलाें के पौधे लगाए जाएंगे।


योजना पर करीब डेढ़ लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा।सड़क के डिवाइडर पर गमले लगने से जहां शहर की सुंदरता बढ़ेगी वहीं हरियाली भी नजर आएगी। गमलों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें लाल रंग से रंगा गया है।

साथ ही प्रत्येक गमले पर नगर पालिका परिषद का नाम भी अंकित किया गया है। नगर पालिका की ओर से गमलों में पौधे लगाने का काम कराया जा रहा है। सभी गमले तैयार होने के बाद इन्हें सड़क के डिवाइडर पर निर्धारित स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे सड़क का स्वरूप आकर्षक दिखाई देगा। साथ ही सामने से आने वाले वाहनों के तीव्र प्रकाश से बचाव होगा।

शहर के जीटी रोड पर बने डिवाइडर को गमले से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 1.5 लाख की लागत से 200 से अधिक गमले लगाए जाएंगे। – सुधा गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद



Source link

अभी अभी की खबरें