बकेवर कस्बा के ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से मशीन खराब हो गई। इससे तीन फीडर क्षेत्र के 43 गांवों की 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। मशीन रूम में तैनात एसएसओ ने एक घंटे बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद इनकमिंग मशीन ठीक करने का कार्य शुरू किया गया और दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी इनकमिंग मशीन द्वितीय मंगलवार की सुबह पांच बजे अचानक चलते-चलते खराब हो गई। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के लुधियानी, लखना देहात फीडर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति वाले 43 गांवों व 70 नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

मशीन रूम में बैठे कर्मचारियों ने इसकी अधिकारियों को देर से सूचना दी। इस कारण इनकमिंग मशीन को सही करने का काम देर से शुरू हो सका। मैकेनिक को बुलाकर मशीन को दुरुस्त कराया गया। जिसमें करीब पांच घंटे का समय लग गया। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया था इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मशीन को सही कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें