Etawah: Axe blows exchanged between real brothers during a panchayat over a road dispute; 12 people injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चकरनगर थाना के गांव नगला महानंद में सड़क विवाद को लेकर चल रही पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष के युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा, ताऊ व भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना के ही दूसरे गांव में रात्रि समय नाली विवाद को लेकर चले लाड़ी डंडों में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया।




थाना चकरनगर के गांव नगला महानंद निवासी ज्ञान सिंह व धर्म सिंह दोनों सगे भाईयों के बीच सड़क को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार दोपहर समय लगभग साढ़े 11 बजे परिजन व ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि द्वितीय पक्ष के एक नव युवक ने प्रथम पक्ष के लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे प्रथम पक्ष से धर्म सिंह, प्रदीप सिंह व बीच बचाव करने गए केशव सिंह व मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *