इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सैफई रेफर किया गया है, जबकि महिला की गोद में बैठे मासूम को चोट तक नहीं लगी।


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी शरीफ खां (25), पत्नी संगीता (21) और नौ माह के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल पिपरेधी से लौट रहे थे। जमुना बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर दूर जा गिरे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *