Urban Cooperative Bank sets a target of one crore profit next year

फोटो 36::अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में शामिल पदाधिकारी और अतिथि। स्रोत-आयोजक
– फोटो : ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग

इटावा। इटावा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक रविवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में आयोजित हुई। बैठक में गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलेश नारायण वर्मा, बैंक अध्यक्ष डॉ. अजंट सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव और वित्तीय सलाहकार सतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक प्रमोद पोरवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कमलेश नारायण वर्मा ने बैंक की निरंतर प्रगति पर प्रबंधन और संचालक मंडल को बधाई दी।

बैंक अध्यक्ष डॉ. अजंट सिंह यादव ने कहा कि 35 वर्ष पूर्व कमजोर वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास के उद्देश्य से बैंक की नींव रखी गई थी। वित्तीय सलाहकार सतीश कुमार ने कहा कि इटावा का यह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है।

सचिव प्रमोद कुमार पोरवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने करीब 69 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। आगामी वर्ष में एक करोड़ रुपये से अधिक लाभ का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बैंक के संचालक मंडल के सदस्य और अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें