Etawah Safari gets a new lion, Yuvraj; paves the way for the birth of a third generation of lions.

फोटो 17::शेर युवराज को लाया जा रहा इटावा। स्रोत-सफारी प्रशासन

इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरों का कुनबा बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। राजगीर जू सफारी से युवराज नाम का अर्ध वयस्क शेर इटावा लाया जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अनुमति के बाद वन्यजीव विनिमय के तहत यह प्रक्रिया शुरू हुई है। शनिवार को इटावा सफारी की टीम राजगीर पहुंची और शेर को लेकर देर रात रवाना हुई। टीम रविवार देर रात तक इटावा पहुंचने की संभावना है।

शेर युवराज को लाने के लिए सफारी के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव और कीपर अजय सिंह के साथ राजगीर सफारी की 10 सदस्यीय टीम भी आई है। इसके बदले इटावा सफारी से शेर नीक और चार काले हिरन राजगीर भेजे जाएंगे।

युवराज के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए प्रजनन की व्यवस्था हो सकेगी। इससे यहां तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता खुलेगा। वहीं, वर्ष 2016 में सफारी में जन्मे शेर सिम्बा को रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा जा रहा है, ताकि उनके वंश को भी आगे बढ़ाया जा सके।

उधर, दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते सफारी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने सफारी का भ्रमण किया। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग वन्यजीवों को देखने पहुंच रहे हैं।

Source link