ताखा। कस्बे में मंडी की व्यवस्था न होने के कारण ऊसराहार-बिधूना मार्ग धान खरीद का केंद्र बन गया है। सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक धान के ढेर लगे हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। निजी आढ़ती सड़क किनारे ही धान की तौल और खरीद कर रहे हैं।

ऊसराहार-बिधूना मार्ग पर कस्बे के भीतर सड़क की चौड़ाई करीब 70 फीट है। इसके बावजूद आढ़तियों ने सड़क पर ही खरीद केंद्र बना लिए हैं। यहां सुबह से शाम तक धान की तौल और खरीद का सिलसिला चलता रहता है। सड़क पर धान के ढेर और वाहनों की आवाजाही से मार्ग का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। नवरात्र के समय कस्बे में भीड़ भी बनी हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। आढ़तों का यह अतिक्रमण आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।

राहगीरों को परेशानी

कस्बे की आढ़तों पर रोजाना करीब 10 से 15 ट्रक धान की खरीद होती है। धान से लदे ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर तौल होने से जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बड़े वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि समस्या को जल्द दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *