जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में जमुनाबाग के पास एक कंटेनर चालक ने खड़ी पिकअप में दो बार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा, शीशा, लाइट और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने कंटेनर चालक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


कौशांबी पश्चिमी शरीरा निवासी प्रभात कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पिकअप से वृंदावन से कानपुर जा रहा था। रास्ते में जमुनाबाग स्थित फौजी ढाबा के पास वाहन खड़ा कर चाय पी रहा था। तभी कंटेनर ने उसकी गाड़ी के आगे से टक्कर मार दी।

आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा और चालक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने कंटेनर दोबारा बैक कर पिकअप में टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)



Source link