धर्मसिंहवा। राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग पर 10 दिन पहले हुए सड़क हादसे में युवक करन यादव की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी करन यादव की 13 नवंबर को पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग पर सुकरौली के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। बाइक पर पीछे बैठे राहुल यादव का दाहिना पैर टूट गया और गंभीर चोटें आईं। पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। करन के भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ मनीष जायसवाल ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद




Source link