संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:04 AM IST

फोटो: 40 जैतपुरा गांव के कदम वाले बाबा के तालाब में बैठा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ab96fddaf29580a6300610f”,”slug”:”crocodile-spotted-in-kadam-wale-babas-pond-stir-among-villagers-etawah-news-c-216-1-etw1012-150438-2026-09-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: कदम वाले बाबा के तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में खलबली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:04 AM IST

फोटो: 40 जैतपुरा गांव के कदम वाले बाबा के तालाब में बैठा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के जैतपुरा गांव में कदम वाले बाबा के तालाब में करीब छह से सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। तालाब में रविवार को मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई।
ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ काफी बड़ा है और तालाब में घूमता दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने तालाब के आसपास जाना छोड़ दिया है। तालाब में बारिश का पानी अधिक भरा होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ना चुनौतीपूर्ण है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
तालाब के आसपास लोगों और बच्चों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों में किसी अनहोनी को लेकर चिंता बनी हुई है। वन विभाग के क्षेत्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बारिश के कारण तालाब में इस समय पानी अधिक भरा हुआ है। बुधवार को टीम लेकर मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)