इटावा। विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही राजनीतिक दलों में पदों का फेरबदल शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।


तीन दिनों के प्रवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रेक्षक इटावा आए थे। इनमें एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा, एआईसीसी मेंबर मदन मोहन शुक्ला और पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान शामिल थे। प्रेक्षकों ने जनपद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने वाले नेताओं की सक्रियता को परखा। प्रेक्षकों ने सामाजिक लोगों, खासकर मुस्लिम समाज के लोगों का नजरिया जाना। ब्राह्मण संगठनों से भी मिलकर उनके विचारों को समझा। मंगलवार को जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के दावेदारों का राष्ट्रीय प्रेक्षकों ने साक्षात्कार लिया। सिंचाई विभाग के सभागार में दिनभर साक्षात्कार चले। जिलाध्यक्ष पद के लिए 16 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, शहर अध्यक्ष पद के लिए छह आवेदन आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *