आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम परासन निवासी एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू पर घर से जेवरात लेकर जाने का आरोप लगाते हुए थाना आटा में तहरीर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहू नीतू पत्नी महेश कुछ समय से उसके साथ रह रही थी। आरोप है कि बहू घर में रखे जेवरात लेकर चली गई और वर्तमान में अपने मायके प्रयागराज (इलाहाबाद) में रह रही है। वृद्धा ने पुलिस से मामले की जांच कर जेवरात बरामद कराने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
