झांसी। नवाबाद पुलिस ने मारपीट, जबरन वसूली और लूट के मामले में वांछित निधि पटेरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
खबर वहीं जो सत्य हो©
झांसी। नवाबाद पुलिस ने मारपीट, जबरन वसूली और लूट के मामले में वांछित निधि पटेरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
अधिवक्ता दीपक तिवारी ने 31 अगस्त को नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात उल्दन निवासी निधि पटेरिया से हुई थी। निधि ने आर्थिक परेशानी बताकर उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर निधि ने टालमटोल की और 10 लाख रुपये देने की धमकी दी। उसने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी भी दी। दीपक का आरोप है कि निधि ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की थी।
अन्य आरोप और कार्रवाई
न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद आरोपी के परिजनों ने समझौता कराया था। उन्होंने दो माह में रकम लौटाने का आश्वासन दिया, पर रकम वापस नहीं की गई। रुपये मांगने पर निधि ने दीपक की सोने की अंगूठी, हाथ की घड़ी और जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। 11 अगस्त को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत में भी निधि ने चश्मा छीना और शशिपाल के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की अवैध मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर निधि को गिरफ्तार किया।