सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी महेश कुमार (57) सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अपने बाड़े में भैंस देखने गए थे। बताया गया कि घेरे के पास लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया। महेश जैसे ही खंभे के संपर्क में आए, तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
महेश के दो बेटे प्रभाकर और लोकेंद्र शादीशुदा हैं और रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। गांव में महेश अपनी पत्नी रमा देवी और दोनों बहुओं के साथ रहते थे। हादसे की सूचना दोनों बेटों को दे दी गई है। पति की मौत से रमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है
थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में अभी तक परिजनों या ग्रामीणों की ओर से सूचना नहीं मिली है। सूचना या तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
