भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को नवीन गल्ला मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।


राकेश टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होता है। ऐसे में नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे या उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि किसानों को अभी वर्ष 2013 के आधार पर जमीन की कीमत दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार को किसानों की जमीन चाहिए तो उसका बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने बिजली के निजीकरण को लेकर भी चेतावनी दी। टिकैत ने कहा कि यदि बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपा गया तो किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा परेशान है और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है। राकेश टिकैत ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

वीडियो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *