इटावा। कैंटीन में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
खबर वहीं जो सत्य हो©
इटावा। कैंटीन में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
शहर के लालपुरा निवासी मोहम्मद जाहिद ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि तीन नामजद भाइयों और एक अज्ञात युवक ने कैंटीन बंद कराने के लिए 24 सितंबर की रात तोड़फोड़ की और फायरिंग की थी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ निवासी राघवेंद्र उर्फ मोनू तोमर उर्फ बजरंगी को वाइस ख्वाजा रोड से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली में कैंटीन में तोड़फोड़ और फायरिंग का मामला दर्ज है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।(संवाद)