इटावा। रक्षाबंधन मनाने के गुजरात और पुणे से लौटे सैफई के दो युवकों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों को घर में आइसोलेट कर दवाएं दी गई हैं। परिजन को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

सैफई निवासी सौरभ गुजरात में निजी कंपनी में काम करते हैं। इसी गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह पुणे के निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों युवक रक्षाबंधन पर्व पर गांव आए थे। इस दौरान वह बुखार की चपेट में आ गए। कई दिन दवा लेने के बाद बुखार सहीं न होने व प्लेट्स गिरने पर डॉक्टरों ने उनकी डेंगू की जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों युवकों को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें दवाएं देकर घर के आसपास लार्वा आदि दवा का छिड़काव करवाकर सफाई करवाई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि दोनों युवक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। अब उनकी हालत में सुधार है। वहीं, जिला अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टरों ने 380 मरीजों की खून की जांच की गई। इसमें 27 मरीजों में मलेरिया के लक्षण देखने पर उनकी किट से जांच करवाई गई थी। इसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

उदी क्षेत्र के तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई थी। तीनों मरीज संदिग्ध मिले थे। अब उनकी जांच एलाइजा से करवाई गई है। इसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य टीम मरीजों पर निगरानी रख रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *