संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad3b96cd2e2242c28007792″,”slug”:”a-safe-village-safe-family-campaign-will-begin-from-bahera-village-etawah-news-c-216-1-etw1004-151655-2026-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: ग्राम बहेड़ा से शुरू होगा एक गांव सुरक्षित परिवार अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST

इटावा। जिला आपदा प्रबंधन के संयोजन में एक गांव सुरक्षित परिवार अभियान की शुरुआत रविवार, 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे ग्राम बहेड़ा से होगी। इसके तहत प्रत्येक रविवार को एक गांव में ग्रामीणों को आपदाओं से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अवनीश दुबे ने बताया कि अभियान के तहत एकलव्य फाउंडेशन की टीम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकसित भारत-2047 की थीम पर न्यूनतम आपदा जोखिम सहित विभिन्न विषयों की जानकारी देगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम विपिन कुमार करेंगे। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। (संवाद)