भरथना। नगला मोढ़ादेव गांव में रविवार रात करीब नौ बजे राजकुमारी के घर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर में रखी नकदी समेत गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।

पीड़िता राजकुमारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका पुत्र शराब पीकर गाली-गलौज करता है। रविवार शाम को भी उसने गाली-गलौज करते हुए उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने के लिए परिवार के लोग थाने गए थे।

पीड़िता के देवर संजीव ने बताया कि थाने से वापस लौटने पर घर में आग लगी देखकर वह दंग रह गए उसने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। भतीजा आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता है।

घटना में घर का सामान और कुछ नकदी भी जल गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें