Treating an injured dog proved costly; it bit the ration shop dealer.

फोटो 14: सीएचसी में वैक्सीन लगवाते हुए राशन डीलर। संवाद

जसवंतनगर। ग्राम कैस्त निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं कोटेदार को घायल आवारा कुत्ते का इलाज कराना महंगा पड़ गया। करीब एक महीने से कुत्ते का उपचार करा रहे कोटेदार पर उसी कुत्ते ने अचानक हमला कर काट लिया।


कोटेदार शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले आवारा कुत्ते के शरीर पर घाव हो गए थे। इसके बाद वह लगातार उसकी देखभाल और उपचार करा रहे थे। कुत्ते को कई बार इंजेक्शन भी लगवाए गए थे। अब उसकी हालत में काफी सुधार हो चुका था और केवल आखिरी इंजेक्शन लगना बाकी था।

इसी दौरान अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद शिव प्रकाश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया और एहतियात के तौर पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई। (संवाद)



Source link