30 quintals of straw and other goods were burnt due to fire in the thatch.

फोटो 10: भरथना के चंदेठी गांव में आग लगने के बाद उठती लपटें। स्रोत सोशल मीडिया

भरथना। चंदेठी गांव में छप्पर में आग लगने से 30 क्विंटल भूसा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। साथ ही यहां बंधी पांच बकरियां झुलस गई। सूचना पर थाना पुलिस समेत दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।


क्षेत्र अंतर्गत चंदेठी गांव निवासी प्रदीप और संजीव कुमार की खाली पड़ी भूमि पर बनी भूसा की कूप में शनिवार की रात करीब नौ बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर पड़ोसियों ने पीड़ित प्रदीप कुमार और संजीव कुमार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजन ने डायल 112 समेत फायर बिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आधे घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि हम दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव निवासी परिवार के ही एक व्यक्ति ने भूसा की कूप समेत घर के दरवाजे पर आकर छप्पर में आग दी। आग से करीब 30 क्विंटल भूसा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं छप्पर के नीचे बंधी पांच बकरियां मामूली रूप से झुलस गई।

प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार गाली-गलौज कर वाद विवाद कर चुका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं है। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना पुलिस समेत जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें