इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आचार्य विराग सागर महाराज और मुनि विशल्य सागर महाराज के सान्निध्य में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सायंकाल श्रीजी और मुनि विशल्य सागर महाराज की महाआरती की गई। इसके बाद दीक्षार्थियों की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने रचना, दर्शन, उर्मिला और सुशीला की पंचमेवा से गोद भराई की। मुनि विशल्य सागर महाराज ने दीक्षा को आत्मकल्याण का पवित्र मार्ग बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संयम और सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम से पहले लालपुरा जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि रचना को आगामी 1 नवंबर को दीक्षा मिलेगी। यह दीक्षा तुमकुर, कर्नाटक में आचार्य प्रमुख सागर महाराज प्रदान करेंगे। चातुर्मास कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें