{“_id”:”6aecce48f731b02a5801e2b4″,”slug”:”moped-gets-caught-in-truck-and-dragged-for-50-meters-reduced-to-ashes-by-fire-etawah-news-c-216-1-etw1015-152706-2026-11-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी मोपेड, जलकर राख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर आग से सुलगती मोपेड। स्रोत पुलिस
– फोटो : सांकेतिक
इटावा। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर अमृतपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रक ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार घायल हो गया। टक्कर के बाद मोपेड ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान उसमें आग लग गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि वह दीपावली की खरीदारी करने इटावा जा रहे थे। फ्रेंड्स कॉलोनी और बसरेहर थाना क्षेत्र की सीमा पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे दूर जा गिरे। हेलमेट पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बसरेहर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। (संवाद)

फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर आग से सुलगती मोपेड। स्रोत पुलिस– फोटो : सांकेतिक

