संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sun, 12 Nov 2023 08:41 PM IST

भरथना। ट्रेन से कटकर जान देने आई युवती को लोगों ने बचाया। रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने परिजनों के सुपुर्द किया। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास रविवार की सुबह मौजूद एक युवती ट्रेन को आता देखकर जान देने के इरादे से रेल लाइन की तरफ चल दी। इसे देखकर आसपास लोगों ने आवाज दी। युवती को ट्रैक पर जाने से पहले रोककर रेलवे सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवती से पड़ताल के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती परिजनों की किसी बात से नाराज होकर जान देने के इरादे से रेलवे फाटक पर पहुंची थी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *