तालिब हत्याकांड: लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद इलमा से हार्ट अटैक से मौत की जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया। परिजनों ने शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस कबूलनामे की वीडियो भी सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सौंपा। वीडियो में इलमा कह रही है कि मैंने अपने पति तालिब के पैर पकड़े, अमन ने दुपट्टे से गला दबाया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
