चकरनगर। कार्यावली साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने समिति सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में सचिव सुनील कुमार, सहायक शैलेन्द्र सिंह और वाहन चालक अजय कुमार निवासी कार्यावली शामिल हैं।
खबर वहीं जो सत्य हो©

बृहस्पतिवार शाम समिति से 30 बोरी डीएपी खाद मध्य प्रदेश ले जाते समय बिठौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ ली थी। इसके बाद अधिकारियों ने समिति के गोदाम में स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच में अभिलेखों में 187 बोरी खाद दर्ज मिली, जबकि मौके पर महज 34 बोरी ही उपलब्ध थीं।
इस तरह 153 बोरी खाद का हिसाब नहीं मिल सका। एसडीएम रोहित कुमार की सूचना पर सहायक आयुक्त कमलेश वर्मा और जिला कृषि अधिकारी ओमकार सिंह ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)