इटावा। जिले में डेंगू व टाइफाइड के लगातार केस बढ़ रहे हैं। सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 255 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई।

इस दौरान 65 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सात मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में डेंगू के निकले। वहीं, डेंगू वार्ड में दो भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है। टाइफाइड के 102 मरीजों की जांच की गई, जिसमें एक मरीज पॉजिटिव मिला।

88 लोगों की मलेरिया की जांच में कोई केस नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। समय-समय पर जांच के साथ मरीजों को जल्द सही होने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)



Source link