Mother Shields Mentally Disabled Son During Assault in Agra’s Bah Four Booked

महिला सांकेतिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खटीक टूला बाह में घर में बड़बड़ा रहे मानसिक दिव्यांग युवक को दबंग जब घसीटकर बेरहमी से पीटने लगे तो मां का कलेजा छलनी होने लगा। वह बेटे पर ढाल बनकर लेट गई। दबंग की बरस रही लाठियां अपने पीठ पर खाने लगी। मामले में पुलिस ने 4 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खटीक टूला की चंद्रावली ने बाह थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।


23 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे बेटा पुनीत घर पर बैठा बड़बड़ा रहा था। आरोप है कि तभी बस्ती के तोताराम के बेटे विनोद, दीपक, दीपक की पत्नी रेखा और पारस घर में घुस आए। बेटे के बड़बड़ाने पर गुस्सा जाते हुए उसे घर से बाहर घसीट ले गए। दीपक ने हाथ में लिए बकरा काटने के छुरे से पुनीत के सिर पर प्रहार किया। जिससे सिर से खून बहने लगा।

इतने पर भी हमलावर नहीं माने, दिमागी रूप से कमजोर बेटे को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटने लगे। वह बचाने के लिए बेटे के ऊपर लेट गई तो उस पर भी लाठियां बरसाई गईं। चीख पुकार पर बस्ती के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया था, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। तब से बेटे का इलाज करा रही थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वर्जन- मानसिक दिव्यांग युवक पर हमले के दौरान बचाने में मां को पीटे जाने का प्रकरण सामने आया है।

 एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 



Source link