इटावा। जिले में डेंगू और टाइफाइड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बच्चे, बड़े और वृद्ध सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 182 मरीजों में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया के लक्षण दिखे। डॉक्टरों ने उनके खून की जांच करवाई। कुल 36 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिनमें से 6 में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से 5 मरीज ओपीडी में डेंगू से संक्रमित पाए गए। इसी तरह, 76 मरीजों की टाइफाइड जांच में 6 मरीज संक्रमित मिले। 70 मरीजों की मलेरिया जांच की गई, लेकिन कोई भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया। सीएमएस पारितोष शुक्ला ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर जांच में पुष्टि हुई। सभी संक्रमित मरीजों का पैरा मेडिकल स्टाफ की देखरेख में उपचार चल रहा है। (संवाद)

