इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ को देखते हुए हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें गोमतीनगर-वलसाड व बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हैं। इन ट्रेनों का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा।

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें दो ट्रेनों का इटावा में ठहराव होगा। इसमें ट्रेन संख्या 05033/05034 गोमतीनगर-वलसाड स्पेशल ट्रेन को पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर दो बजे गोमतीनगर से चलेगी।

इसी तरह वापसी में यह ट्रेन संख्या 05034 वलसाड से छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 10 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन गोमतीनगर के बाद बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होते हुए इटावा जंक्शन पर रात आठ बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी। इसके टूंडला, ईदगाह, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत होते हुए वलसाड तक जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के छह, एसी द्वितीय के दो और एसी तृतीय श्रेणी के आठ कोच शामिल हैं। इसी तरह ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी से आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को शाम सात बजकर 45 मिनट पर चलेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी यह ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होते हुए इटावा जंक्शन पर सुबह साढ़े सात बजे आएगी। इसके बाद टूंडला, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली होते हुए बांद्रा तक जाएगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इसमें 16 सामान्य/स्लीपर और दो एसएलआर के कोच होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें