Firecracker sellers remained waiting for customers even on Dhanteras.

फोटो 25: पटाखा बाजार में ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार। संवाद

जसवंतनगर। रामलीला मैदान में आतिशबाजी बाजार सजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन भी आतिशबाजी बाजार में ग्राहकों की कमी देखने को मिली। पहले दिन दुकानदार ग्राहकों को इंतजार करते दिखाई दिए।


सुबह से ही दुकानदार अपनी दुकानों पर बैठकर ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक कई दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति यह रही कि कुछ दुकानदारों की तो बिक्री की शुरुआत तक नहीं हो सकी। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें