Jalaun News:बेकरी की आड़ में जमा कर रखा था पटाखों का जखीरा पकड़ा – A Large Stock Of Firecrackers, Hidden Under The Guise Of A Bakery, Has Been Seized
कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई स्थित बीच बाजार में बेकरी की आड़ में अवैध रूप से पटाखों और गोला-बारूद का भंडारण किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर दो प्लास्टिक की बोरियों में भरा आतिशबाजी का सामान बरामद किया। दुकानदार रन सिंह के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर वह बृहस्पतिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबई बाजार में एक दुकानदार अवैध रूप से बारूद का भंडारण कर पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दुकानदार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। दुकान की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक की बोरियों में आतिशबाजी का सामान मिला।…


