{“_id”:”6aee921760fcc4efb40a9416″,”slug”:”ghaziabad-police-outpost-blast-two-windows-shattered-wall-cracked-ac-blast-or-firecracker-explosion-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार; एसी में ब्लास्ट या फिर इस कारण दहल उठी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Ghaziabad Police Outpost Blast
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान डिलीवरी बॉय झुलस गया। पुलिस धमाके की वजह एसी में ब्लास्ट होने की बात कह रही है। हालांकि कुछ लोग चौकी में रखे पटाखों में विस्फोट होने की बात कह रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी और अलग-अलग एजेंसी जांच में जुट गई हैं।

