Moving Car Catches Fire Near Petrol Pump in Sikandra, Driver Jumps Out to Save His Life

लग्जरी कार बनी आग का गोला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।


देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कार धू-धू कर जलने लगी। आग की विकराल लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 



Source link

अभी अभी की खबरें