फतेहपुर। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 14 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने दी है।

सेवायोजन विभाग उप्र रोजगार मिशन के तहत यह मेला आयोजित कर रहा है। यह मेला पंडित देव नारायण शुक्ल महाविद्यालय जगतपुर आदिल, हुसैनगंज में सुबह 10 बजे से लगेगा। इसमें प्रदेश और जनपद स्तर की 15 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी।

कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है।



Source link

अभी अभी की खबरें