{“_id”:”6aee2719266349a7b807f90d”,”slug”:”inflation-hits-gold-and-silver-making-them-out-of-reach-for-the-common-man-prof-ramgopal-etawah-news-c-216-1-etw1002-152760-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोना-चांदी पर महंगाई की मार, आम की पहुंच से दूर : प्रो. रामगोपाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 19:: पत्रकारों से वार्ता करते प्रो. रामगोपाल यादव।
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने धनतेरस पर महंगाई को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय महंगाई बहुत अधिक है। आम आदमी सोने और चांदी के सिक्के या अन्य सामान खरीदने की स्थिति में नहीं है।
महंगाई के कारण बाजारों से भीड़ गायब है। लोगों की खरीदारी करने की क्षमता प्रभावित हुई है। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर रामगोपाल यादव शहर के प्रमुख बाजार पहुंचे। उन्होंने अपनी सालों पुरानी परंपरा के अनुसार चांदी के सिक्के खरीदे। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी अधिक है कि आम आदमी के लिए सोने-चांदी की खरीदारी मुश्किल है।
बाजार में पहले जैसी भीड़ भी नहीं दिख रही है। लोगों के पास जरूरी सामान के बाद त्योहार पर अतिरिक्त खर्च करने की स्थिति नहीं है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव और नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता भी मौजूद थे। उनके साथ पार्टी के कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

