
फोटो 02::राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सौरभ बिंद। स्रोत-स्वयं
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ade4f9148af5dd46a0e6b54″,”slug”:”saurabh-bind-won-the-gold-medal-in-the-national-junior-athletics-etawah-news-c-216-1-etw1004-152028-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में सौरभ बिंद ने जीता स्वर्ण पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 02::राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सौरभ बिंद। स्रोत-स्वयं
इटावा। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई के छात्र सौरभ बिंद ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। चेन्नई (तमिलनाडु) में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की अंडर-14 ट्रायथलन ए स्पर्धा में सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कक्षा आठ के छात्र की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
सौरभ की सफलता पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव एसके यादव, कोषाध्यक्ष मयंक यादव, सदस्य यामिनी सिंह और एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। सभी ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगा।
जिला एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया कि सौरभ इससे पहले भी नो जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में खिलाड़ियों को समय पर आधुनिक खेल उपकरण और उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।