उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी युवक का शव शनिवार देर रात शहर के इकलासपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। वह सुबह कोंच जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके कोंच नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी।

मलथुआ गांव निवासी मोनू प्रजापति (22) शनिवार सुबह बैग लेकर बाइक से घर से निकला था। दिनभर उसके कोंच नहीं पहुंचने पर पिता सुरेश ने वहां रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया। पता चला कि मोनू उनके यहां नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। देर रात इकलासपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में चिंता छा गई।

रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने पुलिस को बताया कि युवक अपनी बाइक खड़ी करके उस पर बैग टांगकर चला गया था। उसने खेत देखने जाने की बात कही थी। इसके बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *