Dairy employee, hurt by the humiliation of his wife and sister-in-law, consumes poison in a field and dies

फोटो 08::अनुज कुमार। फाइल फोटो

इटावा। पत्नी और साली की बेइज्जती और प्रताड़ना से आहत होकर दूध डेयरी के कर्मचारी ने खेत में जहर खा लिया। जानकारी पर परिजन तलाशते हुए खेत गए तो वहां बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बहू और उसकी बहन पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव निवासी अनुज कुमार यादव (30) शहर में डिग्री कॉलेज के पास स्थित दूध डेयरी पर कर्मचारी था। उसकी शादी करीब सात साल पहले रमन देवी के साथ हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। पिता अशोक कुमार ने बताया कुछ समय से पति-पत्नी के बीच जेवर को लेकर विवाद चल रहा था। अनुज की पत्नी रमन देवी का मायका सैफई क्षेत्र के उसरई गांव में है। वह कुछ दिनों से अपनी चचेरी बहन नीलम के घर रह रही थी।

शुक्रवार को नीलम और उसकी पत्नी अनुज की डेयरी पर पहुंची और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेइज्जती की। बहू की तबीयत खराब होने पर अनुज उसका इलाज भी करा रहा था, इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार शाम अनुज बाइक से घर पहुंचा और दरवाजे पर बाइक खड़ी करने के बाद खेत की तरफ चला गया। वहां से उसने फोन पर अपनी बहन सुरीना को घटना की जानकारी दी। अनुज ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार को उसका बहुत अपमान हुआ है।

आरोप है कि पत्नी और साली ने उससे कहा था कि अगर कल मरना है तो अभी मर जाओ। इसके बाद उसने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। बहन से बातचीत के बाद परिजन उसे तलाशने निकले तो वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पिता अशोक कुमार ने बताया कि बेटे और उसकी बहन सुरीना के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। इसमें अनुज रोते हुए अपनी बहन को आखिरी बार पूरी घटना बता रहा है।

उन्होंने बताया कि शादी में करीब सात लाख रुपये के जेवर चढ़ाए गए थे। आरोप है कि शादी के दो साल बाद बहू जेवर अपने मायके ले गई थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

फोटो 08::अनुज कुमार। फाइल फोटो

फोटो 08::अनुज कुमार। फाइल फोटो



Source link

अभी अभी की खबरें