Jalaun News:मुख्य साजिशकर्ता का पिता फरार, पुलिस के हाथ खाली – The Father Of The Main Conspirator Is Absconding, Police Are Clueless

= मोनू यादव के पिता अजय यादव को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित, सुपारी लेकर बेटे से कराई थी हत्या = 15 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग संवाद न्यूज एजेंसी उरई। कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव की गिरफ्तारी के बाद भी उसका पिता अजय यादव पुलिस की पकड़ से दूर है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। हत्याकांड में अजय की भूमिका को अहम माना जा रहा है। आरोप है कि उसने इंद्रजीत यादव के साथ मिलकर हत्या की सुपारी ली थी और वारदात को अंजाम देने के लिए अपने बेटे मोनू को तैयार किया था।…




Source