SDM reviews preparations for the five-day Pachnad Mela

फोटो 01: पचनद मेले की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम रोहित कुमार मौर्य व अन्य। संवाद

चकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय पचनद मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय है। बुधवार को एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ संगम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


उन्होंने संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने महाकालेश्वर मंदिर, संगम क्षेत्र और मेला परिसर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु स्नान घाट पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों, नावों व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और बिठौली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए। महाकालेश्वर समिति के अध्यक्ष बापू सहेल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की रात से स्नान शुरू होगा। 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। इसके साथ पांच दिन तक विशाल मेले का आयोजन होगा।



Source link