इटावा। महात्मा गांधी जयंती पर जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में पॉक्सो एक्ट, 2012 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के निर्देश पर आयोजित किया गया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाना है। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श और सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित घटना की सूचना तुरंत माता-पिता या शिक्षक को दें।

कानून बच्चों की सुरक्षा के लिए है और विधिक सहायता उपलब्ध है। जागरूकता ही बच्चों को खतरों से बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के अध्यक्ष प्रत्युष कुमार तिवारी ने बच्चों की सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना की। वि

फोटो 11::::कार्यक्रम को संबोधित करते अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार। स्रोत स्वयं

फोटो 11::::कार्यक्रम को संबोधित करते अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार। स्रोत स्वयं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *