संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
सैफई। थाना क्षेत्र के गींजा गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि गींजा गांव निवासी कुंवरपाल कुमार के पुत्र सौरभ (23) ने शुक्रवार रात गांव के पास स्थित एक खेत पर नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सात बजे शव को पेड़ पर लटका देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब का लती था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
