*रामपुरा,जालौन *। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राजपूत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में केंद्र के समस्त डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. राजपूत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *