
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aaae23648e46155570ad827″,”slug”:”condition-of-fever-stricken-teenager-worsens-on-bus-dies-etawah-news-c-216-1-etw1015-149772-2026-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बस में बुखार पीड़ित किशोर की हालत बिगड़ी, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र के नूराबाद निवासी अरविंद का पुत्र कार्तिक (15) अपने पिता के साथ नोएडा में रह रहा था। उसके पिता फैक्टरी में काम करते हैं। परिजनों ने जिला अस्पताल में डॉक्टर ओमकांत को बताया कि कार्तिक को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था और नोएडा में इलाज चल रहा था। बुधवार को कार्तिक की मां और रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह उसे रोडवेज बस से गांव लेकर आ रहे थे। बस इटावा में एसएसपी चौराहे के पास पहुंची तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इससे घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)