बकेवर। बिना नंबर प्लेट के संदिग्ध ऑटो को रोकने पर ऑटो चालक दीवान टक्कर लगने गिरकर घायल हो गए। ऑटो चालक ऑटो को भरथना की तरफ भाग ले गया जबकि वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक तत्काल घायल दीवान प्रदीप कुमार को ऑटो से कस्बे के 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बकेवर कस्बा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बकेवर चौराहे की तरफ से बिना नंबर प्लेट का एक संदिग्ध ऑटो आया, जिसमें बैठी सवारियां ओवरब्रिज के नीचे उतर गईं।ऑटो पर नंबर प्लेट न होने पर संदेह होने पर दीवान प्रदीप कुमार ने चालक से पूछताछ की और ऑटो रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। दीवान ने ऑटो की खिड़की खोलकर उसे रोकने की कोशिश की, तभी चालक ने वाहन को भरथना की तरफ तेजी से बढ़ा दिया, जिससे दीवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ऑटो समेत मौके से भाग गया।

वहां मौजूद अन्य ऑटो चालकों ने घायल दीवान को तुरंत कस्बे के 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शक्ति कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस भागे ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *