Shops will not be permitted to operate without a license; it is mandatory to keep two fire extinguishers at every shop.

फोटो 04: पटाखा बाजार की तैयारियों का निरीक्षण करते एसडीएम और थानाध्यक्ष कमल भाटी। संवाद

जसवंतनगर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर के रामलीला मैदान के सामने लगने वाले पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने ईओ नगर पालिका श्यामवचन सरोज व थानाध्यक्ष कमल भाटी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखा दुकानों के आवंटन और सुरक्षा इंतजामों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसडीएम ने थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में बिना लाइसेंस कोई भी दुकान नहीं लगनी चाहिए। प्रत्येक दुकान पर कम से कम दो अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखे जाएं। दुकानों के पास रेत भरी बाल्टियां भी रखनी जरूरी है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाजार परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।



Source link