इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की ओर से ट्रेनों के समयबद्ध संचालन के लिए अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें इटावा में बिना वजह चेन पुलिंग करने पर नौ माह में 212 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से की जा रही नियमित निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई के तहत जनवरी से 30 सितंबर तक इटावा क्षेत्र में बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने के आरोप में 212 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अलार्म चेन पुलिंग की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में प्रदान की जाती है।

इसका अनावश्यक उपयोग ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे ट्रेनों का समय पालन प्रभावित होता है और अन्य यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिति में ही करें। इससे ट्रेनों का सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *