इटावा। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं खाद के लिए लंबी कतारें तो कहीं वितरण के लिए पुलिस और लेखपाल का इंतजार। सोमवार को जिले में खाद वितरण व्यवस्था की पड़ताल में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आईं। निवाड़ीकला के उरेंग में खाद उपलब्ध होने के बावजूद केंद्र पर लगे बोर्ड की शर्तों ने किसानों को इंतजार करने पर मजबूर कर दिया।

बोर्ड पर लिखा था कि पुलिस व्यवस्था और लेखपाल की मौजूदगी में ही खाद का वितरण किया जाएगा। सुबह छह बजे से किसान केंद्र के बाहर बैठे रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक वितरण शुरू नहीं हो सका। कृषि विभाग के पर्याप्त स्टॉक और निगरानी के दावों के बीच किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।

केस-एक

पुलिस और लेखपाल आएंगे, तभी मिलेगी खाद

निवाड़ीकला। क्षेत्र की सहकारी संघ उरेंग में सोमवार को खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण शुरू नहीं हो सका। सुबह पांच बजे से ही किसान केंद्र के बाहर पहुंचकर खाद मिलने का इंतजार करने लगे। दोपहर 12 बजे तक भी वितरण शुरू नहीं हुआ। केंद्र के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा था कि पुलिस व्यवस्था और लेखपाल के आने पर ही खाद का वितरण किया जाएगा। किसान घंटों इसी उम्मीद में बैठे रहे कि अधिकारी आएंगे और उन्हें खाद मिल सकेगी। केंद्र प्रभारी सतीश कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी में ही खाद का वितरण कराया जाएगा। (संवाद)

केस- दो

टोकन लिया शनिवार को, खाद मिली सोमवार को

बकेवर। सहकारी समिति बकेवर पर सोमवार को डीएपी वितरण के दौरान किसानों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए कतार में लग गए। टोकन और बिना टोकन वाले किसानों की अलग-अलग लाइनें लगवाने से अव्यवस्था बढ़ गई। इस बीच 600 बोरी डीएपी का वितरण किया गया, लेकिन किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों की भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कतारें व्यवस्थित कराईं और अपनी देखरेख में खाद का वितरण कराया। समिति सचिव राजीव गोयल ने बताया कि समिति पर डीएपी की 600 बोरी उपलब्ध थीं, जिनका वितरण कर दिया गया। (संवाद)

केस-तीन

समिति पर ताला, बिना खाद लौटे किसान

उदी। बढ़पुरा क्षेत्र की कामेत स्थित साधन सहकारी समिति सोमवार को बंद रही। खाद लेने पहुंचे किसानों को समिति पर ताला लटका मिला। उन्हें बिना खाद लिए ही लौटना पड़ा। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं हुई है। खाद उपलब्ध न होने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है।(संवाद)

केस- चार

आठ समितियों पर वितरण बंद

जसवंतनगर। ब्लॉक क्षेत्र की आठ सहकारी समितियों पर खाद का वितरण नहीं हो रहा है। फिलहाल सरकारी साधन सहकारी केंद्रों और क्रय-विक्रय समिति से ही खाद बांटी जा रही है। इन केंद्रों पर सुबह से किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। एक एकड़ जमीन पर केवल दो बोरी खाद दी जा रही है। वहीं, खाद उन्हीं किसानों को मिल रही है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी है। सबसे ज्यादा परेशानी आलू की बोआई करने वाले किसानों को हो रही है। (संवाद)

किसानों की बात

1- बकेवर समिति पर खाद लेने पहुंचे महानेपुर निवासी खाताधारक किसान सोबरन सिंह ने बताया कि खाता होने के बावजूद चार घंटे लाइन में लगना पड़ा। आरोप लगाया कि कर्मचारी पासबुक फेंक देने तक की बात कह देते हैं।

2- उरेंग सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे नगला तुला निवासी अरुण कुमार ने बताया कि आलू की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। समिति पर खाद भी है लेकिन पुलिस और लेखपाल के आने पर ही खाद देने की बात कही जा रही है।

वर्जन

खाद वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। खाद की कोई कमी नहीं है, जिन समितियों पर ताले मिले हैं उनकी जानकारी करवाई जाएगी। साथ ही किसानों की अधिक भीड़ हो जाने के कारण पुलिस का सहारा लेना पड़ता है।

कमलेश नारायण वर्मा, एआर कॉपरेटिव

फोटो 30:: निवाड़ीकला क्षेत्र की उरेंग सहकारी समिति पर खाद वितरण के इंतजार में बैठे किसान। संवाद

Source link